सत्याग्रह केंद्र पर चलनेवाले कार्यक्रमों की दी जानकारी

Published at :01 Aug 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
सत्याग्रह केंद्र पर चलनेवाले कार्यक्रमों की दी जानकारी

डेहरी सदर : शहर के थाना चौक स्थित नगर भवन में सोमवार को सत्याग्रह सभी की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सत्याग्रह केंद्र पर एक से 15 अगस्त तक चलनेवाले कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नोडल पदाधिकारी आदि शामिल हुए. ओडीएफ के कार्य में सहभागिता […]

विज्ञापन

डेहरी सदर : शहर के थाना चौक स्थित नगर भवन में सोमवार को सत्याग्रह सभी की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सत्याग्रह केंद्र पर एक से 15 अगस्त तक चलनेवाले कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नोडल पदाधिकारी आदि शामिल हुए.

ओडीएफ के कार्य में सहभागिता को लेकर जनप्रतिनिधियों व इससे जुड़े नोडल अधिकारियों व कर्मियों को एसडीएम ने सम्मानित किया. कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम पंकज पटेल, प्रमुख व बीडीओ रामपुकार यादव ने संयुक्त रूप से किया. जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कहा कि अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में लोगों को शौचालय प्रयोग करने को लेकर प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि खुले में शौच करते पकड़े जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन