गुलाबबाग जीरोमाइल शिविर से रवाना हुआ बंगाल के कांवरियो का जत्था

Updated at : 27 Jul 2024 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
गुलाबबाग जीरोमाइल शिविर से रवाना हुआ बंगाल के कांवरियो का जत्था

गुलाबबाग जीरोमाइल शिविर से

विज्ञापन

पंचमुखी हनुमान मंदिर शिविर में बम-बम भोले के जयकारों के साथ पहुंच रहे कांवरिये

जीरोमाईल कांवरिया शिविर में अब जुटने लगी विदेशी व दूसरे राज्यों के कांवरियो की भीड़

शिविर में तन मन और श्रद्धा के साथ कांवरियो की सेवा में जुटे हैं गुलाबबाग के व्यापारी

पूर्णिया. गुलाबबाग जीरोमाइल पंचमुटी हनुमान मंदिर स्थित शिविर से बंगाल के मालदा से आए कांवड़ियों का जत्था बोल बम के जयघोष के साथ वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. सभी दूसरी सोमवारी को देवघर में जलाभिषेक करने वाले हैं. जिला मुख्यालय से सटे गुलाबबाग जीरोमाइल पर स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों की ओर से आयोजित किए जा रहे कांवर शिविर में शनिवार को पूरे दिन नेपाल, भूटान, असम, पश्चिम बंगाल के कांवरियों का आना जाना लगा रहा. शनिवार को बंगाल के कांवरियों का जत्था देवघर के लिए निकला. गुलाबबाग के इस शिविर में शनिवार को बड़ी संख्या में बंगाल के कांवरियों का अलग-अलग खेमा पहुंचा जिनके शिविर में पहुंचने पर आयोजकों द्वारा उनके खाने, पीने, रहने तथा दवा की सेवा की गई. याद रहे कि शिविर में कांवरियों के विश्राम के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं. शिविर में भंडारे का संचालन भी किया जा रहा है. महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है. इसी कड़ी में कांवड़ियों का जत्था यहां सुबह से देर रात तक पहुंच रहा है.

कई दशकों से हो रही कांवरियों की सेवा

दरअसल, जीरोमाइल चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर कांवरिया शिविर में पिछले कई दशकों से मंदिर कमेटी द्वारा इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो शहरी क्षेत्र का एकमात्र कांवरिया शिविर है. सावन शुरू होते ही यहां देशी -विदेशी कांवरियों की जमघट लगनी शुरू हो जाती है. देवघर जाने और फिर आने के क्रम में कांवरिये यहां पड़ाव डालना नहीं भूलते. देवघर में बाबा भोले को जलाभिषेक करने के बाद वापसी में वे यहां भगवान पंचमुखी हनुमान का दर्शन करते हैं. पूरा सावन भर यहां बोल बम का जयकारा गूंजता रहता है. बालेश्वर यादव, देवेन्द्र चोपड़ा, राजू दर्वे, दिलीप यादव, नकूल रस्तोगी, देवेन्द्र गुप्ता, विजय चौधरी, भीम चौधरी, राजेश लाहोटी, मिठाई पांडे, जनार्दन त्रिवेदी आदि समेत जीरोमाइल चौक के तमाम छोटे-बड़े व्यापारी खुद कांवरियों की सेवा में तैनात रहते हैं. फोटो- 27 पूर्णिया 9- शिविर में पहुंचा कांवरियों का जत्था

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन