Weather Alert : बिहार में दो-तीन दिनों बाद और बढ़ेगी ठंड, कोल्ड-वेव की भी बन सकती है स्थिति

Updated at : 06 Dec 2020 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Alert : बिहार में दो-तीन दिनों बाद और बढ़ेगी ठंड, कोल्ड-वेव की भी बन सकती है स्थिति

Weather Latest News Updates बिहार में आने वाले दो-तीन दिनों के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी. देश के ऊपरी इलाके मसलन कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर आने वाले दिनों में और अधिक दिखने की संभावना है. बुधवार या गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में दिखेगा.

नौ दिसंबर से सूबे के अधिकतर शहरों का तापमान नीचे आने की संभावना है. इस दौरान कोल्ड डे व कोल्ड वेव की स्थिति भी बन सकती है. वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों में धुंध की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी.

नदी-तालाबों के आसपास कोहरा छाने का आसपास के क्षेत्रों में भी फैलाव होगा. मौसम के ताप अंतर के कारण अभी प्रदूषण वायुमंडल के निचले सतह पर जमा हो जा रहे हैं. जिससे धुंध की चादर बन जा रही है.

गौरतलब है कि अभी पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

Also Read: नासिक में LPG Cylinder फटने से बिहार के दो मजदूर समेत 5 की मौत, दो जख्मी
Also Read: Indian Railways : नये समय से चलेगी लिच्छवी एवं शहीद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, सफर करने से पहले जानें डिटेल्स

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन