PM मोदी कल करेंगे बिहार को लेकर बड़ा एलान

पटना. पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अगस्त को अपने बिहार दौरे के दौरान बड़े आर्थिक पैकेज का एलान करेंगे. यह एक लाख करोड़ का भी हो सकता है या उससे भी अधिक. वे रविवार को भाजपा के विधि-विधायी प्रकोष्ठ की ओर से रवींद्र […]
पटना. पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अगस्त को अपने बिहार दौरे के दौरान बड़े आर्थिक पैकेज का एलान करेंगे. यह एक लाख करोड़ का भी हो सकता है या उससे भी अधिक. वे रविवार को भाजपा के विधि-विधायी प्रकोष्ठ की ओर से रवींद्र भवन में आयोजित अधिवक्ता महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर अधिवक्ताओं की सुख- सुविधा के लिए हर जिले को सालाना एक करोड़ रुपये दिये जायेंगे़ मोदी ने कहा कि 18 अगस्त को आरा और सहरसा में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है.
इस दिन वे बिहार के लिए बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा करेंगे. पहले ही वे कह चुके हैं कि यह पैकेज 50 हजार करोड़ से अधिक का होगा. अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य को विशेष दर्जे से भी अधिक लाभ मिलनेवाला है. सरकार बनने पर व्यापारी दुर्घटना बीमा के तर्ज पर अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये मिलेंगे. वकीलों के लिए पेंशन की व्यवस्था का भी प्रयास होगा. साथ ही हर जिले में वकीलों के लिए बेहतर लाइब्रेरी हो, इसमें वकील व सरकार दोनों का अंशदान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




