सदन में शक्तिशाली हुई लोजपा: पार्टी का 100 परसेंट रहा रिजल्ट, पासवान की बढ़ी प्रतिष्ठा, भाइयों की राजनीति चमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2019 12:12 PM
अनुज शर्मा पटना : 2019 के लोकसभा चुनाव नतीजों ने लोजपा सुप्रीमाे एवं केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान की प्रतिष्ठा को बढ़ा दिया है. सभी छह सीटों पर जीत दर्ज कर लोजपा ने सदन में अपनी शक्ति बढ़ा ली है. लाेकसभा में इस बार भी लोजपा की छह सीटें होंगी. […]
अनुज शर्मा
लोकसभा 2019 का चुनाव लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं था. छह उम्मीदवारों में तीन उम्मीदवार तो घर से ही थे. जिस हाजीपुर सीट से वह रिकाॅर्ड मतों से जीते भी उस परखुद न लड़कर भाई पशुपति कुमार पारस (पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री ) को खड़ा कर दिया था. समस्तीपुर में रामचंद्र पासवान और जमुई में बेटा चिराग पासवान की भी प्रतिष्ठा दांव पर थी. गुरुवार को आये चुनाव परिणाम ने उनकी सभी प्रकार की चिंता मिटा दी है. लोजपा 2014 से अधिक शक्तिशाली बनकर उभरी है. जमुई, वैशाली, हाजीपुर, खगड़िया, समस्तीपुर अौर नवादा में जीतकर 100 फीसदी प्रदर्शन किया है.
बेटा और भाइयों ने पिछली बार से बड़ी जीत हासिल की : लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के दोनों भाई और बेटा ने 2014 की तुलना में बड़े अंतर से जीत हासिल की है. पार्टी उम्मीदवारों की जीत का मार्जिन दोगुने से अधिक हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










