पटना : मजबूरियों का मेल है महागठबंधन : राय
Updated at : 22 Jan 2019 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने ट्वीट करते हुए विपक्षी दल राजद पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा है कि अब एक परिवार के सदस्यों की चौकड़ी भी पिछड़ों की बात करेगी. अगर राजद नेता के परिवार में 40 चुनाव लड़ने वाले सदस्य होते, तो सभी सीटों पर इसी परिवार के लोग […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने ट्वीट करते हुए विपक्षी दल राजद पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा है कि अब एक परिवार के सदस्यों की चौकड़ी भी पिछड़ों की बात करेगी.
अगर राजद नेता के परिवार में 40 चुनाव लड़ने वाले सदस्य होते, तो सभी सीटों पर इसी परिवार के लोग चुनाव लड़ते. जब सत्ता में आये थे, तो क्या कोई पिछड़ा नहीं मिला, जिसे सीएम बनाते, तब तो परिवार ही याद आया.
आगे लिखा है कि एक कहावत है, बेमेल का बियाह, कनपट्टी भर सेनुर. कुछ ऐसा ही हाल है हमारे यहां महागठबंधन के दलों का. एक साथ रहने पर मन नहीं मिलता और अलग-अलग रहे, तो वोट नहीं मिलता. इसलिए कहीं का ईंट कही का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा. यानी मजबूरियों का मेल है महागठबंधन, बस इतना भर खेल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




