बिहार : दारोगा ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

पटना : बिहार के गया जिला के परैया थाना में पदस्थ पुलिस अवर निरीक्षक ने अपने सर्विस रिवाल्वर से आज सुबह स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अपर पुलिस अधीक्षक बलराम चौधरी ने बताया कि मृतक अवर निरीक्षक का नाम गौरी शंकर ठाकुर है, जो मुजफ्फरपुर के कांटी थानांतर्गत हरिदासपुर गांव का निवासी था. […]
पटना : बिहार के गया जिला के परैया थाना में पदस्थ पुलिस अवर निरीक्षक ने अपने सर्विस रिवाल्वर से आज सुबह स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अपर पुलिस अधीक्षक बलराम चौधरी ने बताया कि मृतक अवर निरीक्षक का नाम गौरी शंकर ठाकुर है, जो मुजफ्फरपुर के कांटी थानांतर्गत हरिदासपुर गांव का निवासी था. गौरी शंकर ठाकुर ने सर्विस रिवॉल्वर से एक कमरे में बिस्तर पर लेटकर अपने सिर में गोली मार ली.
ठाकुर परैया में अकेले रह रहे थे और उनका परिवार उनके गांव में रह रहा था. चौधरी ने बताया कि 1986 में बिहार पुलिस में आये ठाकुर छुट्टी नहीं मिलने पर मानसिक तनाव में थे. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










