लूटपाट के दौरान व्यवसायी घायल एक गिरफ्तार

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के शोभनाथ मंदिर के पास स्थित पुल के नजदीक शनिवार की शाम अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान विरोध कर रहे व्यवसायी के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की. हल्ला होने पर जुटे लोगों ने एक अपराधी को धर दबोचा. जबकि एक अन्य भागने में कामयाब […]
नवादा : नगर थाना क्षेत्र के शोभनाथ मंदिर के पास स्थित पुल के नजदीक शनिवार की शाम अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान विरोध कर रहे व्यवसायी के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की. हल्ला होने पर जुटे लोगों ने एक अपराधी को धर दबोचा. जबकि एक अन्य भागने में कामयाब रहा. भदौनी पंचायत के केवट नगर में रहनेवाले संजय केवट के बेटे रोहित कुमार मछली व्यवसायी है. शनिवार की देर शाम रोहित बकाये रुपये की वसूली कर घर लौट रहा था.
इसी दौरान नवादा-गया पथ पर शोभिया पुल के पास बाइक सवार अपराधियों ने उससे 12 हजार रुपये व मोबाइल छीनने का प्रयास किया. युवक के विरोध करने पर अपराधी मारपीट करने लगे. हल्ला होने पर जुटे लोगों ने एक अपराधी को पकड़ लिया. पकड़ा गया अपराधी भदौनी की शाह टोली निवासी मो.साहेब है़ जबकि पैठान टोली का मो मोइन मौके से चंपत हो गया. जख्मी रोहित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ भागे अपराधी की खोजबीन जारी है. मो. साहेब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




