मैं मजबूर व बेचारी नहीं सब पर हूं भारी : पुष्पा

Updated at : 21 Dec 2016 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
मैं मजबूर व बेचारी नहीं सब पर हूं भारी : पुष्पा

नवादा : सोमवार को जिला पर्षद की बैठक में विधान पार्षद सलमान रागीब द्वारा जिला पर्षद अध्यक्ष को बेचारी व मजबूर बताये जाने की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने निंदा की है. अध्यक्ष ने कहा कि मैं गोविंदपुर की बेटी व बहू दोनों हूं. गोविंदपुर की जनता ने चुन कर भेजा, तो अध्यक्ष बनी हूं. मैं […]

विज्ञापन
नवादा : सोमवार को जिला पर्षद की बैठक में विधान पार्षद सलमान रागीब द्वारा जिला पर्षद अध्यक्ष को बेचारी व मजबूर बताये जाने की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने निंदा की है. अध्यक्ष ने कहा कि मैं गोविंदपुर की बेटी व बहू दोनों हूं. गोविंदपुर की जनता ने चुन कर भेजा, तो अध्यक्ष बनी हूं. मैं मजबूर व बेचारी नहीं, सब पर भारी हूं. पता चला है कि सोमवार को बैठक के दौरान एक प्रस्ताव पर चर्चा के क्रम में विधान पार्षद ने जिला पर्षद अध्यक्ष को बेचारी कह कर संबोधित किया था. जिले के राजनीतिक गलियारे में इस कथन को लेकर टिप्पणी हो रही है.
लोगों के बीच यह चर्चा हो रही है कि नयी गोलबंदी के कारण पार्षद ने बैठक के दौरान ऐसी टिप्पणी की है. जिला पर्षद अध्यक्ष के सरकारी आवास पर भी इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच गंभीर चर्चा रही. अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा कह कर पार्षद महोदय ने गोविंदपुर व नवादा की महिलाओं का अपमान किया है. एक अनुभवी व सीनियर राजनेता से ऐसी उम्मीद नहीं होनी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन