रेलवे ने 50 हजार टिकटों को जलाया
Updated at : 24 Aug 2016 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा कार्यालय. रेलवे परिसर में मंगलवार को बड़ी संख्या में यात्री टिकटों को जला दिया गया. नवादा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) की शुरुआत के बाद से कार्ड टिकटों की बिक्री बंद हो गयी थी. यूटीएस के तहत यात्रियों को कंप्यूटराइज्ड टिकट दिया जाना लगा है. इससे गत्ते के बने […]
विज्ञापन
नवादा कार्यालय. रेलवे परिसर में मंगलवार को बड़ी संख्या में यात्री टिकटों को जला दिया गया. नवादा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) की शुरुआत के बाद से कार्ड टिकटों की बिक्री बंद हो गयी थी. यूटीएस के तहत यात्रियों को कंप्यूटराइज्ड टिकट दिया जाना लगा है. इससे गत्ते के बने चार डिजिटवाले कार्ड के टिकटों का उपयोग बंद हो गया.
वर्षों से परित्यक्त पड़े लगभग 50 हजार कार्ड टिकटों की जांच एसीएम टीसी दानापुर बी भट्टाचार्य ने की और नष्ट करने का आदेश दिया. इसके बाद इन टिकटों को टीआइए केजी सेक्शन एम आलम, सीटीआई धर्मेंद्र कुमार, चीफ बुकिंग सुपरवाइजर राकेश रंजन की उपस्थिति में आरपीएफ के जवान ने आग के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




