जवान को महंगा पड़ा ट्रेन में चेन पुलिंग रोकना

नवादा : गया-हावड़ा एक्सप्रेस के गया से किऊल जाने के दौरान चैन पुलिंग से रोकने पर यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल के जवान को मार कर सिर फोड़ डाला. जानकारी के अनुसार, गया की ओर से आ रही गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन जब डेढ़ गांव हॉल्ट के पास पहुंची, तो कुछ यात्री चैन पुलिंग करने लगे. […]
नवादा : गया-हावड़ा एक्सप्रेस के गया से किऊल जाने के दौरान चैन पुलिंग से रोकने पर यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल के जवान को मार कर सिर फोड़ डाला. जानकारी के अनुसार, गया की ओर से आ रही गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन जब डेढ़ गांव हॉल्ट के पास पहुंची, तो कुछ यात्री चैन पुलिंग करने लगे.
ट्रेन की सुरक्षा में रहे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने उनको पकड़ लिया.
इतने में झुंड बना कर बाये यात्री जवानों से उलझ पड़े और पत्थर चलाने लगे. पत्थर लगने से एक जवान का सिर फट गया. आरपीएफ के एएसआइ कामेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि इसकी प्राथमिकी रेल थाने में दर्ज करायी जायेगी. फिलहाल मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




