चेरो सूर्य मंदिर तालाब का बड़ा महत्व

हरनौत : चेरो सूर्यमंदिर स्थित तालाब में महान लोक आस्था के प्रतीक छठ व्रत करने का बड़ा महत्व माना जाता है. यहां दूर दूर से छठ व्रती आकर खरना से ही भगवान भास्कर की आराधना व अस्ताचलगामी सूर्य और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. स्थानीय लोग बताते हैं कि चेरो सूर्य मंदिर स्थित […]
हरनौत : चेरो सूर्यमंदिर स्थित तालाब में महान लोक आस्था के प्रतीक छठ व्रत करने का बड़ा महत्व माना जाता है. यहां दूर दूर से छठ व्रती आकर खरना से ही भगवान भास्कर की आराधना व अस्ताचलगामी सूर्य और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. स्थानीय लोग बताते हैं कि चेरो सूर्य मंदिर स्थित तालाब मेंं अर्घ्य देने की बहुत पुरानी मान्यता है.
व्रती व श्रद्धालुयों को सुख समृद्धि तथा मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इसी मनोकामना के साथ हजारों की संख्या में यहां छठ व्रत रखते हैं. पुजारी के द्वारा घाटों की सफाई व मंदिर का रंग रोगन किया गया है. व्रती मंदिर परिसर में रहकर प्रसाद बनाने के बाद खरना का प्रसाद ग्रहण किये और आज पहली शाम का अर्घ्य दिया देंगे. यहां छठ मइया के गीतों से गूंजायमान भक्तिमय महौल बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




