डायवर्सन पर पानी चढ़ने से आवागमन ठप
Updated at : 10 Sep 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

सिलाव. सिलाव भूई पथ में कहटाइन के निकट बनायी हुई डायवर्सन पर पानी बहने के कारण आवागमन बंद होने की कगार पर है. लोग जान जोखिम में डाल कर एक छोर से दूसरे छोर पर जा रहे हैं. वर्तमान समय में अभी तक कार्य करने वाली एजेंसी के द्वारा किसी भी तरह की कोई वैकल्पिक […]
विज्ञापन
सिलाव. सिलाव भूई पथ में कहटाइन के निकट बनायी हुई डायवर्सन पर पानी बहने के कारण आवागमन बंद होने की कगार पर है. लोग जान जोखिम में डाल कर एक छोर से दूसरे छोर पर जा रहे हैं.
वर्तमान समय में अभी तक कार्य करने वाली एजेंसी के द्वारा किसी भी तरह की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है. दो पहिया वाहन हो या चार पहिया वाहन बहुत मुश्किल से इस पार से उस पार जा पा रहे हैं. कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है. स्थानीय लोगों ने कहा कि डायवर्सन बहुत ही नीचा बनाया गया था. इस कारण इस पर पानी बह रहा है. ग्रामीण विकास विभाग के एसडीओ ने बताया कि पानी का दबाव कम होने पर व्यवस्था की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




