महज 3050 क्विंटल की अब तक हुई है खरीदारी

बिहारशरीफ : जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू हो चुका है. इस बार जिले को 1.5 लाख एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस लक्ष्य की प्राप्ति पैक्सों एवं व्यापार मंडल के माध्यम से होगी. जिले में 249 पैक्स और 16 व्यापार मंडल कार्यरत हैं. इनमें से 243 पैक्स और सात […]
बिहारशरीफ : जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू हो चुका है. इस बार जिले को 1.5 लाख एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस लक्ष्य की प्राप्ति पैक्सों एवं व्यापार मंडल के माध्यम से होगी. जिले में 249 पैक्स और 16 व्यापार मंडल कार्यरत हैं. इनमें से 243 पैक्स और सात व्यापार मंडल ही क्रियाशील हैं.
इन क्रियाशील पैक्सों एवं व्यापार मंडलों के माध्यम से जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा किया जाना है. धान की अधिप्राप्ति के लिए पैक्सों को 15-15 लाख रुपये नालंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है. अब तक जिले में महज 25 पैक्सों ने ही किसानों से धान की खरीदारी शुरू की है. अब तक 3050 क्विंटल धान की ही खरीदारी हो सकी है. शेष 214 क्रियाशील पैक्सों ने अब तक एक छटांक धान की खरीदारी नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




