भूमि विवाद में मारपीट, एक की मौत

Updated at : 03 Oct 2015 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, एक की मौत

सरमेरा : थाना क्षेत्र के इसुआ गांव स्थित बेलदरिया पश्चिम टोला में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इस संबंध में गांव निवासी राजाराम यादव की पत्नी श्यामा देवी के लिखित बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में वादिनी ने […]

विज्ञापन

सरमेरा : थाना क्षेत्र के इसुआ गांव स्थित बेलदरिया पश्चिम टोला में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इस संबंध में गांव निवासी राजाराम यादव की पत्नी श्यामा देवी के लिखित बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

दर्ज प्राथमिकी में वादिनी ने गांव के ही विपिन यादव, विनय यादव, सारो देवी, ललिता देवी एवं लक्ष्मी देवी को नामजद आरोपित बनाया है. साथ ही उल्लेख किया है कि उक्त लोगों द्वारा जबरन मेरी भूमि पर कब्जा किया जा रहा था.

जिसका विरोध करने पर वादिनी के ससुर रामदेव यादव को उक्त आरोपियों ने लाठी डंडा एवं ईंट से घर पर चढ़ कर हमला कर पीट-पीट कर जख्मी कर दिया,जिसके कारण मौके पर जख्मी की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन