दुकान से गायब हुए युवक का शव कुएं से बरामद

Updated at : 20 Feb 2015 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान से गायब हुए युवक का शव कुएं से बरामद

बिहारशरीफ : संदेहास्पद स्थिति में दुकान से गायब युवक का शव पुलिस ने गुरुवार को एक कुएं से बरामद किया है. बताया जाता है कि शहर के बैगनाबाद मुहल्ले में नाई की दुकान चलाने वाला बीस वर्षीय युवक जितेंद्र उर्फ लटकू बुधवार की संध्या से ही गायब हो गया था. परिजनों द्वारा अपने स्तर से […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : संदेहास्पद स्थिति में दुकान से गायब युवक का शव पुलिस ने गुरुवार को एक कुएं से बरामद किया है. बताया जाता है कि शहर के बैगनाबाद मुहल्ले में नाई की दुकान चलाने वाला बीस वर्षीय युवक जितेंद्र उर्फ लटकू बुधवार की संध्या से ही गायब हो गया था.
परिजनों द्वारा अपने स्तर से उसकी खोजबीन की गयी. गुरुवार को शहर के गौड़ागढ़ मुहल्ले के एक कुएं से उसका शव बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि युवक के सिर पर चोट के गहरे निशान पाये गये हैं. नगर थाना पुलिस ने बताया कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा कि युवक की मौत किन हालात में हुई है. मृतक का चचेरा भाई संजय शर्मा ने बताया कि जितेंद्र अविवाहित था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन