अब केबल से होगी बिजली आपूर्ति

बिहारशरीफ : अब नालंदा के अलावा नवादा जिले के शहरी क्षेत्रों में बांस-बल्लों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति नहीं होगी. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अब बांस-बल्ले को हटाकर वहां पोल गाड़ने एवं केबल के माध्यम से बिजली आपूर्ति करने का निर्णय लिया है. इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आइपीडीएस) के तहत नालंदा व नवादा […]
बिहारशरीफ : अब नालंदा के अलावा नवादा जिले के शहरी क्षेत्रों में बांस-बल्लों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति नहीं होगी. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अब बांस-बल्ले को हटाकर वहां पोल गाड़ने एवं केबल के माध्यम से बिजली आपूर्ति करने का निर्णय लिया है. इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आइपीडीएस) के तहत नालंदा व नवादा जिले के शहरी क्षेत्रों में बांस-बल्ला हटाकर 155 किलोमीटर केबल लगाया जा रहा है. इसके अलावा भी दोनों जिलों में 79 किलोमीटर अलग से केबल लगाये जायेंगे. यह केबल वहां लगाये जा रहे हैं, जो क्षेत्र भीड़ वाले हैं और जहां तार काफी जर्जर हो गया है. इन जर्जर तारों के टूटकर गिरने और किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर उनकी जगह केबल लगाये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




