सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 30 May 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहा निवासी दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान गुरुवार को एसकेएमसीएच में मौत हो गई. मृतक की पहचान अकुराहा खरगी निवासी सुरेंद्र राम के 19 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई.

विज्ञापन

कांटी. थाना क्षेत्र के अकुराहा निवासी दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान गुरुवार को एसकेएमसीएच में मौत हो गई. मृतक की पहचान अकुराहा खरगी निवासी सुरेंद्र राम के 19 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई. मृतक के चाचा राजू राम एसकेएमसीएच थाना में अपना फर्द बयान दिया है. इसमें बताया कि शिवम अपनी मां शांति देवी के साथ मंगलवार को सब्जी खरीदने नरसंडा बाजार गया था. आने के दौरान विशुनपुर सुमेर के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे मां और बेटा दोनों जख्मी हो गये. जख्मी शिवम को एसकेएमसीएच भेजा गया, जबकि आंशिक रूप से घायल शांति देवी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान ही शिवम की मौत एसकेएमसीएच में हो गयी. मृतक के घर के आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम को शिवम बाइक से अपनी मां के साथ घर से निकला था. परंतु कुछ देर के बाद ही दुर्घटना की सूचना मिली. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार की शाम बाइक सवार एक युवक और महिला दुर्घटना में घायल हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन