बिहार : क्वारेंटिन सेंटर में प्रवासी ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 May 2020 11:53 AM
बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड में प्रवासी मजदूरों ने खुद को आग लगा ली है. सूचना मिलते ही प्रशासन ने स्थानीय पीएचसी में भर्ती करा दिया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड में प्रवासी मजदूरों ने खुद को आग लगा ली है. सूचना मिलते ही प्रशासन ने स्थानीय पीएचसी में भर्ती करा दिया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. प्रवासी मजदूर पूर्णिया जिला का रहने वाला है. जो मुम्बई से अपने बाइक से ही मुजफ्फरपुर के कमरथू में अपने ससुराल आया था.ससुराल वालों ने सुरक्षा के ख्याल से युवक को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा था. साथ रह रहे लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से सेंटर में रह रहा था लेकिन कुछ परेशान दिख रहा था.
सेंटर पर रह रहे लोगों ने बताया की परेशान युवक ने खुद ही पेट्रोल डाल कर खुद को आग ली है. प्रशासन का कहना है कि आग क्यों लगाई इस बात की जांच की जा रही है. हालांकि पीएचसी से रेफर करने के बाद युवक का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










