मूर्ति विसर्जन के दौरान मुजफ्फरपुर व पटना में फायरिंग, दारोगा को लगी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 3:03 AM
मुजफ्फरपुर : मूर्ति विसर्जन के दौरान शुक्रवार को बीआरए बिहार विवि मुजफ्फरपुर व पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के सायंस कॉलेज के पास (लालबाग) दो गुटों के बीच झड़प हुई. इस दौरान पथराव, फायरिंग, तोड़फोड़ व आगजनी हुई. पटना में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी. उपद्रवियों ने कई गाड़ियों […]
मुजफ्फरपुर : मूर्ति विसर्जन के दौरान शुक्रवार को बीआरए बिहार विवि मुजफ्फरपुर व पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के सायंस कॉलेज के पास (लालबाग) दो गुटों के बीच झड़प हुई. इस दौरान पथराव, फायरिंग, तोड़फोड़ व आगजनी हुई. पटना में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी.
उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. दारोगा व एक सिपाही को गोली लगी है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, शुक्रवार की शाम बिहार विवि पीजी वन व थ्री हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गये. इस दौरान आधा दर्जन राउंड फायरिंग व बमबारी हुई. कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










