जिंदगी की जंग हार गयी िजंदा जलायी गयी छात्रा

मुजफ्फरपुर : अहियापुर मेें जिंदा जलायी छात्रा ने सोमवार की देर रात 11.38 बजे पटना के अपोलो बर्न अस्पताल में दम तोड़ दिया. मौत की पुष्टि छात्रा के बहनोई नीरज कुमार ने की है. छात्रा के शव को फिलहाल अस्पताल में ही रखा गया है. नीरज ने बताया कि समस्तीपुर के रहने वाले उनके साढू […]
मुजफ्फरपुर : अहियापुर मेें जिंदा जलायी छात्रा ने सोमवार की देर रात 11.38 बजे पटना के अपोलो बर्न अस्पताल में दम तोड़ दिया. मौत की पुष्टि छात्रा के बहनोई नीरज कुमार ने की है. छात्रा के शव को फिलहाल अस्पताल में ही रखा गया है. नीरज ने बताया कि समस्तीपुर के रहने वाले उनके साढू व पटना में रह रहे साला का इंतजार किया जा रहा है.
उनके आने के बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा. फिलहाल अस्पताल प्रशासन के पोस्टमार्टम कराने की बात को इनकारकर दिया गया है. अस्पताल में मौजूद परिजनों का कहना था कि जब तक सीएम नहीं आयेंगे. शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा. घटना के दस दिन बाद भी पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई शिथिल है. आरोपितों की ओर से उनलोगों पर लगातार दबाव डाला जा रहा है. सारे रिश्तेदार डर के साये में जी रहे है. मुआवजा की घोषणा के बाद भी फूटी कौड़ी नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




