कुंदन हत्याकांड में आरोपितों के खिलाफ वारंट की तैयारी, कोर्ट में अर्जी देगी पुलिस

मुजफ्फरपुर : कुंदन सिंह हत्याकांड में पुलिस चुन्नू ठाकुर समेेत पांचों आरोपितों के खिलाफ वारंट जारी करने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी. पुलिस ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. नगर डीएसपी मुकुल रंजन ने बताया कि आरोपितों के मोबाइल का कॉल डिटेल भी निकाला जा रहा है. घटना के दिन या उसके पूर्व […]
मुजफ्फरपुर : कुंदन सिंह हत्याकांड में पुलिस चुन्नू ठाकुर समेेत पांचों आरोपितों के खिलाफ वारंट जारी करने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी. पुलिस ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. नगर डीएसपी मुकुल रंजन ने बताया कि आरोपितों के मोबाइल का कॉल डिटेल भी निकाला जा रहा है. घटना के दिन या उसके पूर्व उनलोगों की आपस में बातचीत हुई है या नहीं, इसकी तहकीकात की जा रही है.
इधर, आरोपित चुन्नू ठाकुर की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम ने सोमवार को गन्नीपुर सहित कई इलाकों में छापेमारी की. लेकिन वह फरार मिला. छापेमारी में शामिल एक टीम ने उसके वैशाली जिला स्थित ससुराल में पहुंच कर छापेमारी की. पुलिस लगातार चुन्नू ठाकुर सहित अन्य आरोपितों की कुंडली खंगाल रही है. इसमें बिहार के कई जिलों में उसका आपराधिक रिकॉर्ड मिला है.
इसके साथ ही उसके गुर्गे को भी चिह्नित करने की कवायद पुलिस ने शुरू कर दी है. पुलिस को कई गुर्गो के नाम की जानकारी मिली है. सभी की सूची तैयार कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करेगी. बता दें कि, तीन साल पूर्व ससुराल से भारी मात्रा में हथियार के साथ चुन्नू ठाकुर की गिरफ्तारी हुई थी. बता दें कि कुंदन हत्याकांड में चुन्नू ठाकुर के साथ प्रकाश उर्फ बादल श्रीनारायण सिंह, कैलाश मिश्रा और अनिल चौबे को नामजद आरोपित बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




