बकरीद पर 258 मजिस्ट्रेट व 258 पुलिस अफसर तैनात
मुजफ्फरपुर : बकरीद को लेकर जिले में 258 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी व आठ सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. शनिवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम मो साेहैल प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. डीएम ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें. साथ […]
मुजफ्फरपुर : बकरीद को लेकर जिले में 258 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी व आठ सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. शनिवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम मो साेहैल प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. डीएम ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें. साथ ही असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें. डीएम ने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखें. पूर्वी अनुमंडल में 117 मजिस्ट्रेट व 117 पुलिस पदाधिकारी और पश्चिमी अनुमंडल क्षेत्र में 141 मजिस्ट्रेट व 141 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. दोनों एसडीओ व डीएसपी अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था के सामान्य प्रभार में रहेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए