देसी महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated at : 08 May 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

ड़गपुर थाना पुलिस ने दो तस्करों को 52 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही उसके बाइक को भी जब्त किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना पुलिस ने दो तस्करों को 52 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही उसके बाइक को भी जब्त किया, जबकि एक तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खड़गपुर थाना क्षेत्र के पटेल चौक के समीप अवैध शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसी सूचना पर जब तसकर के नहर स्थित घर पर छापेमारी की गयी तो तस्कर डब्लू चौधरी को 47 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. इसमें 6 लीटर उसके बाइक के डिक्की से तथा 41 लीटर घर के अंदर से बरामद किया गया. वहीं डब्लू चौधरी के भाई बहादुर चौधरी के सितुहार मुसहरी स्थित घर पर छापेमारी की गयी. जहां 5 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. जबकि बहादुर चौधरी मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे. जिसे पुलिस जवानों ने खदेड़ कर पकड़ा. इस दौरान तीसरा तस्कर रंजन चौधरी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. जबकि तस्कर के एक बाइक को भी बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार एवं फरार तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. इस अभियान में खड़गपुर थाना के पुलिस जवान शामिल थे. हंगामा करते दो शराबी गिरफ्तार. बरियारपुर. थाना क्षेत्र के काली स्थान तीन बटीया चौक पर बुधवार को दो शराबी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. तभी बरियारपुर पुलिस ने हंगामा कर रहे दो शराबी नौवागढ़ी निवासी धर्मेंद्र कुमार व पंकज कुमार मंडल को गिरफ्तार किया. दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जानकारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन