टाउन क्लब ने एकतरफा मुकाबले में नौवागढ़ी को 8-0 से हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 10:31 PM
रविंद्र प्रसाद सिंह मुंगेर जिला फुटबॉल लीग में रविवार को तीन मैच खेला गया. जिसमें टाउन क्लब ने नौवागढ़ी को एकतरफा मुकाबला में 8-0 से हराया.
मुंगेर. रविंद्र प्रसाद सिंह मुंगेर जिला फुटबॉल लीग में रविवार को तीन मैच खेला गया. जिसमें टाउन क्लब ने नौवागढ़ी को एकतरफा मुकाबला में 8-0 से हराया. वहीं धरहरा ने नौवागढ़ी को 5-0 से हराया. जबकि ग्रुप सी में आशीर्वाद एकेडमी की बी टीम ने नौवागढ़ी के बी टीम को कड़े संघर्ष में 1-0 से पराजित किया. पोलो मैदान में पहला मैच ग्रुप सी में आशीर्वाद एकेडमी और नौवागढ़ी के बीच खेला गया. दोनों टीमों के छोटे-छोटे खिलाड़ियों ने छोटे-छोटे पास के साथ खेलते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. खेल के 17 वें मिनट में आशीर्वाद एकेडमी के युवराज कुमार ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. यहीं स्कोर खेल समाप्ति तक रहा. युवराज कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया. निर्णायक मंडली में शुभम कुमार, सागर कुमार, सुनील शर्मा व आशीष कुमार शामिल थे. पोलो मैदान में दूसरा मैच टाउन क्लब बनाम नौवागढ़ी ए टीम के साथ खेला गया. जिसमें टाउन क्लब की टीम ने नौवागढी को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से पराजित किया. टाउन क्लब की ओर से असद रहमानी ने पहला गोल किया. जबकि बिजेंद्र कुमार 4 गोल किया. शाहीद फरीदी ने एक एवं मनोज कुमार हेंब्रम दो गोल किया. मैन ऑफ़ द मैच विजेंद्र कुमार को दिया गया. निर्णायक मंडली में मो. सलाम, राहुल कुमार, मो. रजि अहमद व संतोष कुमार शामिल थे. हवाई अड्डा के मैदान में भी शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा ने गालिमपुर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया. धरहरा की ओर से पहला गोल सूरज कुमार सोरेन ने 8वें मिनट में किया. उसने कुल तीन गोल किये. जबकि अमरेश कुमार व अर्जुन हेंब्रम एक -एक गोल किया. मैन ऑफ द मैच सूरज कुमार सोरेन को दिया गया. निर्णायक मंडली में मनीष कुमार, रामरक्षा यादव, सुधांशु कुमार और अजय कुमार शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










