सदर अस्पताल में 26 पंखे खराब, रोगी बेहाल

मुंगेर : सरकारी अस्पताल में भरती मरीजों के बेहतर देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग भले ही हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती हो़ किंतु सुविधा के नाम पर मरीजों को सरकारी का एहसास हो ही जाता है़ लगातार बढ़ रही गरमी से अस्पताल में भरती रोगी पसीने से लथपथ हो रहे हैं, बावजूद अस्पताल प्रबंधन […]
मुंगेर : सरकारी अस्पताल में भरती मरीजों के बेहतर देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग भले ही हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती हो़ किंतु सुविधा के नाम पर मरीजों को सरकारी का एहसास हो ही जाता है़ लगातार बढ़ रही गरमी से अस्पताल में भरती रोगी पसीने से लथपथ हो रहे हैं, बावजूद अस्पताल प्रबंधन पिछले एक माह से मूक- दर्शक बनी हुई हुई है़ मुंगेर में एक ओर जहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है. वहीं सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में लगाये गये कुल 56 पंखों में से 26 पंखे खराब पड़े हुए हैं. यहां हाथ के पंखे के सहारे रोगी समय बिता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










