4200 रुपये के साथ लॉटरी संचालक धराया
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Dec 2016 4:59 AM
विज्ञापन

मनियारचक गांव में छापेमारी कर लॉटरी के अड्डे का खुलासा गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई मुंगेर : मुफस्सिल थाना पुलिस ने मनियारचक गांव में छापेमारी कर लॉटरी के अड्डे का उद्भेदन किया. इस मामले में उसी गांव के निवासी सुरेश साह के पुत्र पिंकु साह को 42 सौ रुपये के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया […]
विज्ञापन
मनियारचक गांव में छापेमारी कर लॉटरी के अड्डे का खुलासा
गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई
मुंगेर : मुफस्सिल थाना पुलिस ने मनियारचक गांव में छापेमारी कर लॉटरी के अड्डे का उद्भेदन किया. इस मामले में उसी गांव के निवासी सुरेश साह के पुत्र पिंकु साह को 42 सौ रुपये के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. उसके पास से दो मोबाइल भी जब्त किया गया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली कि नौवागढ़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लॉटरी का कारोबार हो रहा है. पुलिस ने सूचना के आधार पर मनियारचक गांव निवासी सुरेश साह के घर पर छापेमारी की.
जहां से उसके पुत्र पिंकु साह को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 42 सौ रुपया जब्त किया गया. जबकि उसके पास से दो मोबाइल को जब्त किया गया. जिसके माध्यम से लॉटरी के रिजल्ट को वह प्रकाशित कर लॉटरी खेलने वालों को बताता था. वह लंबे समय से नौवागढ़ी बाजार में लॉटरी के काले कारोबार से जुड़ा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










