कार्रवाई के बावजूद शराब कारोबार बेलगाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2016 4:55 AM
मुंगेर : राज्य सरकार के नई उत्पाद नीति के तहत पूर्ण शराब बंदी के बाद मुंगेर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और बड़े पैमाने पर शराब का जखीरा पकड़ा गया. लगातार कार्रवाई हो रही एवं शराब की बोतलें पकड़ी जा रही. लेकिन कारोबार पर लगाम नहीं लग रहा. या यूं कहे कि ज्यों-ज्यों कार्रवाई हो […]
मुंगेर : राज्य सरकार के नई उत्पाद नीति के तहत पूर्ण शराब बंदी के बाद मुंगेर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और बड़े पैमाने पर शराब का जखीरा पकड़ा गया. लगातार कार्रवाई हो रही एवं शराब की बोतलें पकड़ी जा रही. लेकिन कारोबार पर लगाम नहीं लग रहा. या यूं कहे कि ज्यों-ज्यों कार्रवाई हो रही त्यों-त्यों शराब का अवैध कारोबार भी अपनी जड़ें मजबूत कर रहा. पुलिस और शराब कारोबारियों के बीच चूहा-बल्ली का खेल चल रहा है. तू डाल-डाल तो मैं पात-पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. एक ओर पुलिस कारोबारियों के साथ शराब जब्त कर रही है तो दूसरी ओर शराब के कारोबार में रोज नया चेहरा जुड़ता चला जा रहा है. जिसके कारण कारोबार बदस्तूर जारी है.
एक फोन कॉल पर शराबियों को शराब मुहैया हो रहा. अब तो उन्हें शराब के लिए दौड़ भी नहीं लगानी पड़ती है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि कुछ क्षेत्रों में पुलिस की जानकारी में शराब का कारोबार संचालित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










