जमुई : वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2016 9:15 AM
विज्ञापन
जमुई : सदर प्रखंड क्षेत्र के कुंदरी-सनकुरहा पंचायत के सीतारामपुर गांव में धान रोपनी के दौरान वज्रपात होने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी. मृतकों में रामसखी देवी(58 वर्ष), माया देवी(60वर्ष) और सुलेखा देवी (30 वर्ष) शामिल हैं. सीतारामपुर गांव की लगभग 17 महिलाएं निरंजन कुमार सिंह के खेत में धान की रोपनी कर […]
विज्ञापन
जमुई : सदर प्रखंड क्षेत्र के कुंदरी-सनकुरहा पंचायत के सीतारामपुर गांव में धान रोपनी के दौरान वज्रपात होने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी. मृतकों में रामसखी देवी(58 वर्ष), माया देवी(60वर्ष) और सुलेखा देवी (30 वर्ष) शामिल हैं. सीतारामपुर गांव की लगभग 17 महिलाएं निरंजन कुमार सिंह के खेत में धान की रोपनी कर
जमुई : वज्रपात से…
रही थीं, तभी जोरदार बारिश होने लगी और वज्रपात हुई. इससे रामसखी देवी, माया देवी तथा सुलेखा देवी की मौत हो गयी. वहीं गीता देवी और गंगिया देवी बुरी तरह घायल हो गयी. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है. अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तीनों मृतक के आश्रितों को कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपये दिया गया और आपदा राहत कोष के तहत चार-चार लाख रुपये शीघ्र ही भुगतान करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










