दो दुकानों से 50 हजार से अधिक मूल्य के सामानों की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2016 4:35 AM

विज्ञापन

मुंगेर : शहर के दिलावरपुर शाहुजुबेर मोड़ पर शुक्रवार की रात चारों ने दो दुकान का ताला तोड़ कर लगभग 50 हजार से अधिक मूल्य के समानों की चोरी कर ली. इस मामले में पीडि़त दुकानदार विरजू साह एवं भीम प्रसाद ने पूरबसराय ओपी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राप्त समाचार के […]

विज्ञापन

मुंगेर : शहर के दिलावरपुर शाहुजुबेर मोड़ पर शुक्रवार की रात चारों ने दो दुकान का ताला तोड़ कर लगभग 50 हजार से अधिक मूल्य के समानों की चोरी कर ली. इस मामले में पीडि़त दुकानदार विरजू साह एवं भीम प्रसाद ने पूरबसराय ओपी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार की रात सभी दुकानदार अन्य दिनों की भांति दुकान बंद कर अपने-अपने घर चले गये. लेकिन रात में ही चारों ने दुकान का ताला तोड़ कर समानों की चोरी कर ली. शिव मिष्ठान भंडार के मालिक विरजू साह ने बताया कि चोरों ने उसके दुकान से कोल्ड ड्रिक्स की 11 पेटी, बरतन एवं गैस सिलेंडर के साथ ही अन्य समानों को चुरा लिया.

जबकि भीम प्रसाद के पान दुकान का ताला तोड़ कर चारों ने 15 हजार रुपये के सिगरेट, पान-मसाला, नगदी रुपये की चोरी कर ली. चोरी होने के बाद दोनों परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन