आज मुंगेर लाया जायेगा जुगवा
मुंगेर : मुंगेर व भागलपुर जिले में आतंक का पर्याय बन चुके जुगवा मंडल उर्फ जुगवा महावत को सोमवार को मुंगेर लाया जायेगा. एसटीएफ द्वारा दिल्ली में पकड़ाये जुगवा की गिरफ्तारी पुलिस विभाग की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. उसकी गिरफ्तारी के लिए गत वर्ष ही मुंगेर पुलिस ने पहले एक लाख फिर […]
मुंगेर : मुंगेर व भागलपुर जिले में आतंक का पर्याय बन चुके जुगवा मंडल उर्फ जुगवा महावत को सोमवार को मुंगेर लाया जायेगा. एसटीएफ द्वारा दिल्ली में पकड़ाये जुगवा की गिरफ्तारी पुलिस विभाग की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. उसकी गिरफ्तारी के लिए गत वर्ष ही मुंगेर पुलिस ने पहले एक लाख फिर दो लाख इनाम की अनुशंसा की थी. बरियारपुर प्रखंड के पड़िया बरेलबासा निवासी जुगवा मंडल मुंगेर ही नहीं बल्कि भागलपुर, बेंगलुरु, महाराष्ट्र के भुसावल में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है.
बरियारपुर के बाद उसने भागलपुर के सबौर में अपना साम्राज्य स्थापित किया और वहां भी अपराध की एक नयी दुनिया बना ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










