सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में लाएं तेजी

Published at :27 Dec 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में लाएं तेजी

जमालपुर : जमालपुर प्रखंड और नगर इकाई के जदयू कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन बारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गास्थान में संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संतोष सहनी थे. संचालन नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले एक वर्ष के कार्यकलापों […]

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर प्रखंड और नगर इकाई के जदयू कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन बारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गास्थान में संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संतोष सहनी थे. संचालन नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले एक वर्ष के कार्यकलापों की समीक्षा की गयी.

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय विधायक सह ग्रामीण कार्यमंत्री की अगुआई में लड़ाई तेज करने का निर्णय लिया गया. मौके पर अविनाश कुमार जयसवाल, गोपालकृष्ण, राजीव सिंह, शमशेर आलम, रामविलास दिवाकर, रोहित सिन्हा, शंभु यादव, शैलेश कुमार चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, ललित सिंह, अनिल साव, दीपक सिंह, रामबृक्ष तांती, शैलेंद्र तांती, ओमजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन