आंतरिक कलह के बीच जदयू का जिला सम्मेलन आज

मुंगेर : मुंगेर जिला जनता दल यू का जिला सम्मेलन बुधवार को नगर भवन में होगा. इसकी तैयारी सांगठनिक स्तर पर पूरी कर ली गयी है. सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सांसद संतोष कुशवाहा व पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी होंगे. सम्मेलन की सफलता को लेकर […]
मुंगेर : मुंगेर जिला जनता दल यू का जिला सम्मेलन बुधवार को नगर भवन में होगा. इसकी तैयारी सांगठनिक स्तर पर पूरी कर ली गयी है. सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सांसद संतोष कुशवाहा व पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी होंगे. सम्मेलन की सफलता को लेकर पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा तैयारी की गयी है. वहीं सम्मेलन के पूर्व ही पार्टी का अंतर्कलह भी उभर कर सामने आ गया है. अतिपिछड़ा वर्ग के दो नेता आमने-सामने हैं
तो दूसरी ओर सम्मेलन से कुछ दिन पूर्व ही जिलाध्यक्ष ने अपने कमेटी के एक सवर्ण सचिव को पदच्युत कर दिया. जिससे पार्टी के बीच गुटबाजी प्रारंभ हो गयी है और जिला सम्मेलन के बाद मुंगेर जदयू में फेर-बदल की संभावना बढ़ गयी है. सम्मेलन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी जान फूंकना चाहती है. ताकि आनेवाले समय में कार्यकर्ताओं के बदौलत आगे की लड़ाई लड़ी जाये. लेकिन कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व ही जिस प्रकार मुंगेर जिला जनता दल यू में आंतरिक कलह व गुटबाजी उभरी है वह पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










