बच्चों को पिलायी दवा पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू

Published at :03 Jul 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को पिलायी दवा    पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू

छह जुलाई तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम मुंगेर : सदर अस्पताल स्थित रोगी विश्रामालय में रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया़ अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा ने एक नवजात को दो बूंद दवा पिला कर अभियान का उद्घाटन किया़ मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण […]

विज्ञापन

छह जुलाई तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम

मुंगेर : सदर अस्पताल स्थित रोगी विश्रामालय में रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया़ अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा ने एक नवजात को दो बूंद दवा पिला कर अभियान का उद्घाटन किया़ मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अताउर रहमान, यूनिसेफ के एसएमसी अमीत कुमार, बीएमसी राजेंद्र कुमार गुप्ता, संजय कुमार, आशीष कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे़
प्रभारी सिविल सर्जन डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले भर में अगले 6 जुलाई तक पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम चलेगा़ जिसके दौरान 0 से 5 साल तक के 2 लाख 15 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है़ उन्होंने बताया इस अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाने के लिए 1338 वैक्सिनेटर को लगाया गया है़
जिसकी निगरानी के लिए कुल 201 सुपरवाइजर तथा 44 डीपो होल्डर को भी तैनात किया गया है़
धरहरा. प्रखंड के नक्सल प्रभावित महागामा पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर मुसहरी गांव में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया. प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम कुमार ने बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक रवि कुमार, बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका करुणा कुमारी, आनंद झा मुख्य रूप से मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन