खजौली में 367 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार

Updated at :02 Jun 2017 4:25 AM
विज्ञापन
खजौली में 367 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार

खजौली : थाना क्षेत्र के सुक्की पंचायत के हथियाही गांव के पास रेलवे पुल से सटे पश्चिम कोसी नहर पर खजौली थाना के एएसआई शिव कुमार यादव द्वारा देर शाम गुरुवार को पांच साइकिल सहित 300 एमएल के 367 नेपाली देसी शराब बरामद किया. एएसआई श्री यादव ने बताया कि खजौली पुलिस को गुप्त सूचना […]

विज्ञापन

खजौली : थाना क्षेत्र के सुक्की पंचायत के हथियाही गांव के पास रेलवे पुल से सटे पश्चिम कोसी नहर पर खजौली थाना के एएसआई शिव कुमार यादव द्वारा देर शाम गुरुवार को पांच साइकिल सहित 300 एमएल के 367 नेपाली देसी शराब बरामद किया. एएसआई श्री यादव ने बताया कि खजौली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी

कि जयनगर से शराब तस्कर रेलवे लाइन के रास्ते पांच साइकिल पर छोला व बैग में शराब रखकर आने वाले हैं. पुलिस हथियाही गांव के पास कोसी नहर पर तस्कर को पकड़ने ज्योंहि पहुंची शराब से लदा साइकिल छोड़ कर सभी तस्कर भाग गया. इस लेकर एएसआई शिव कुमार यादव के लिखित आवेदन पर पांच अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. वही थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अवैध शराब कारोबारी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन