बस की ठोकर से घायल बच्चे की मौत

रहिका : थाना क्षेत्र के सुगौना गांव में बस की ठोकर से मो. अली का ढाई वर्षीय पुत्र मो. जमाल गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिये पीएचसी लाया. पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने सुगौना के समीप रहिका- मधुबनी मुख्य मार्ग को […]
रहिका : थाना क्षेत्र के सुगौना गांव में बस की ठोकर से मो. अली का ढाई वर्षीय पुत्र मो. जमाल गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिये पीएचसी लाया. पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने सुगौना के समीप रहिका- मधुबनी मुख्य मार्ग को शव के साथ जाम कर दिया.
इधर बच्चे को ठोकर मारने के बाद बस को छोड़ कर चालक व कंडक्टर भागने में सफल रहा. बताया जा रहा है कि बस दरभंगा से जयनगर जा रही थी. पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है. समाचार प्रेषण तक सड़क जाम थी. ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजा की घोषणा के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा. ग्रामीणों के सहयोग से रहिका पुलिस बस को अपने कब्जे में कर लिया. घटना स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी व थानाध्यक्ष ग्रामीणों से वार्ता कर सड़क जाम हटाने के प्रयास करते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










