घोघरडीह पीएचसी में डॉक्टर पर जानलेवा हमला

Published at :12 Mar 2014 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
घोघरडीह पीएचसी में डॉक्टर पर जानलेवा हमला

फुलपरास, मधुबनीः अनुमंडल क्षेत्र के घोघरडीहा पीएचसी अस्पताल में सोमवार की रात कुछ नकाबपोश अपराधियों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला किया. अस्पताल कर्मियों ने बीच बचाव कर डॉक्टर की रक्षा की. थानाध्यक्ष सत्य नारायण सारंग ने बताया कि 15 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एसडीओ विजय कुमार […]

विज्ञापन

फुलपरास, मधुबनीः अनुमंडल क्षेत्र के घोघरडीहा पीएचसी अस्पताल में सोमवार की रात कुछ नकाबपोश अपराधियों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला किया. अस्पताल कर्मियों ने बीच बचाव कर डॉक्टर की रक्षा की. थानाध्यक्ष सत्य नारायण सारंग ने बताया कि 15 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एसडीओ विजय कुमार ने डॉक्टर को सुरक्षा देने की बात कही.

डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि जब वे ड्यूटी पर थे, तभी 15 नकाबपोश अपराधी एकाएक बाह्य कक्ष में घुस कर मुङो मारने लगे. अस्पताल में कार्यरत अन्य कर्मियों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया. दूरभाष पर घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. पुलिस ने पीएचसी पहुंच कर उपस्थित लोगों से पूछताछ की. हमले में घायल डॉक्टर श्री सिंह का इलाज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन