ट्रांसफाॅर्मर की जगह बदलने की मांग

Updated at :30 Mar 2017 2:09 AM
विज्ञापन
ट्रांसफाॅर्मर की जगह बदलने की मांग

खजौली : स्थानीय संतु महतो चौक से पूरब सावर्जानिक स्थल पर ट्रांसफार्मर लगाने से स्थानीय व्यावसायियों ने विरोध जताया है. इसको लेकर स्थानीय दुकानदार पवन कुमार सिंह दर्जनों लोगो के संयुक्त हस्ताक्षर के साथ खजौली थाना एवं विद्युत विभाग को आवेदन दिया है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि जिस जगह पर हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर […]

विज्ञापन

खजौली : स्थानीय संतु महतो चौक से पूरब सावर्जानिक स्थल पर ट्रांसफार्मर लगाने से स्थानीय व्यावसायियों ने विरोध जताया है. इसको लेकर स्थानीय दुकानदार पवन कुमार सिंह दर्जनों लोगो के संयुक्त हस्ताक्षर के साथ खजौली थाना एवं विद्युत विभाग को आवेदन दिया है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि जिस जगह पर हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर लगाया गया है, उस जगह पर एक सरकारी चापाकल लगा है. वहीं ट्रांसफाॅर्मर के नजदीक कई दुकान है जो इन दुकान पर दर्जनों ग्राहक प्रति दिन समान खरीदारी करने के आते-जाते है.

इस जगह ट्रांसफार्मर लगाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. जब की लगाये गये ट्रांसफार्मर से पूरब पचास मीटर खाली सरकारी जमीन में ट्रांसफार्मर लगाने से जानमाल की कोई खतरा नही होगा. स्थानीय व्यावसायिक श्रवण कुमार सिंह,लक्ष्मण सिंह,अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, संजू कुमारी,निर्मल कुमार,सरस्वती देवी,भोला यादव, रामप्रीत सदाय, प्रेमलाल साह सहित दर्जनों लोगो ने ट्रांसफार्मर को खाली जगह में लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन