मांगों के समर्थन में संघ का प्रदर्शन

मधुबनी : 11 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को जिला रसोईया संघ के द्वारा अध्यक्ष अजय कुमार अमर की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन के समक्ष केंद्र के आह्वान पर एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिला मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि राज्य और […]
मधुबनी : 11 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को जिला रसोईया संघ के द्वारा अध्यक्ष अजय कुमार अमर की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन के समक्ष केंद्र के आह्वान पर एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिला मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकार रसोईया के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है.
उन्होंने रसोइया की सेवा स्थायी कर वेतनमान देने, वेतनमान लागू होने तक पंद्रह जार मासिक मानदेय देने, सभी को नियुक्ति पत्र निर्गत करने एवं मनमाने तरीके से रसोइया को हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की. संघ के अध्यक्ष ने कहा कि रसोइया के लिए सरकार स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा एवं 60 वर्ष से उपर के कर्मी के लिए पेंशन योजना की व्यवस्था करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










