नोटबंदी का असर Â 33 वें दिन परेशानी बरकरार, शहर में हैं तीन दर्जन एटीएम

मधुबनी : नोटबंदी के 33 वें दिन रविवार को शहर के विभिन्न बैंकों के एटीएम या तो बंद थे या फिर एटीएम में पैसे नहीं थे. शहर में विभिन्न बैंकों के करीब तीन दर्जन एटीएम लगे हुए है. जिसमें से रविवार को तीन एटीएम से ही पैसे निकल रहे थे. लोग शहर के एक छोर […]
मधुबनी : नोटबंदी के 33 वें दिन रविवार को शहर के विभिन्न बैंकों के एटीएम या तो बंद थे या फिर एटीएम में पैसे नहीं थे. शहर में विभिन्न बैंकों के करीब तीन दर्जन एटीएम लगे हुए है. जिसमें से रविवार को तीन एटीएम से ही पैसे निकल रहे थे. लोग शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक एटीएम का चक्कर लगाते रहे पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी. जिन तीन एटीएम पर कैश निकल रहे थे वो भी लोगों को निराश ही कर रहा था. इस एटीएम से सिर्फ दो हजार के नये करेंसी नोट निकल रहे थे. बताया जा रहा है कि जिले में अब तक पांच सौ के करेंसी नोट अब तक नहीं पहुंचे है. एटीएम में सिर्फ दो हजार एवं एक सौ के नोट ही डाले जा रहे है. छोटे-छोटे दुकानदार के यहां कैशलेस लेनदेन की कोई व्यवस्था नहीं हुई है.
जिससे कैश की जरूरत लोगों को बरकरार ही है. रविवार को प्रभात खबर के संवाददाता ने शहर के विभिन्न इलाकों में लगे एटीएम का पड़ताल किया तो पाया कि बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को छोड़कर किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे थे. करीब एक महीने से एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाना लोगों की नियति बनकर रह गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










