प्रदर्शन से चार घंटे तक जाम रही शहर की सड़क प्रदर्शन करते भाकपा (माले) कार्यकर्ता

मधुबनी : पंद्रह सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को भाकपा (माले) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष विशाल जन प्रदर्शन किया. जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों महिला- पुरुष कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न सड़कों पर सरकार विरोधी नारे लगाये. विभिन्न मार्ग से रैली निकाली गयी जो बाद […]
मधुबनी : पंद्रह सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को भाकपा (माले) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष विशाल जन प्रदर्शन किया. जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों महिला- पुरुष कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न सड़कों पर सरकार विरोधी नारे लगाये. विभिन्न मार्ग से रैली निकाली गयी जो बाद में समाहरणालय के समक्ष जाकर सभा में तब्दील हो गयी.
माले कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के सामने सड़क जाम कर दिया. जिस कारण दरभंगा- मधुबनी सड़क मार्ग पर घंटो आवाजाही बाधित रही. करीब चार घंटों तक विभिन्न सड़कों पर जाम की परेशानी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










