शहीद का राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंितम संस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2016 2:01 AM
झंझारपुर (मधुबनी) : जम्मू-कश्मीर में शहीद बीएसएफ जवान विकास कुमार मिश्र का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा. उनके पार्थिव शरीर को सेना के विशेष विमान से शुक्रवार सुबह दिल्ली लाया जायेगा. वहां से पटना और फिर पटना से सड़क मार्ग से उनके गांव झंझारपुर के रैयाम लाया जायेगा. पटना में […]
झंझारपुर (मधुबनी) : जम्मू-कश्मीर में शहीद बीएसएफ जवान विकास कुमार मिश्र का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा. उनके पार्थिव शरीर को सेना के विशेष विमान से शुक्रवार सुबह दिल्ली लाया जायेगा. वहां से पटना और फिर पटना से सड़क मार्ग से उनके गांव झंझारपुर के रैयाम लाया जायेगा. पटना में उनके भाई भी साथ होंगे.
डीएम गिरिवर दयाल सिंह ने बताया कि शहीद विकास की शहादत से पूरे जिले में शोक है. उनके शहीद होने की आधिकारिक जानकारी बुधवार की रात करीब आठ बजे मिली. उन्हें बताया गया था कि पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से पटना लाया जायेगा. वहां से सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव लाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










