मैथिली में नेपाल के गृहमंत्री ने महामहिम का किया स्वागत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2016 5:12 AM
बासोपट्टी (मधुबनी) : नेपाल के गृहमंत्री ने मंच पर नेपाल सरकार की ओर से महामहिम को सम्मानित किया. संबोधन की शुरुआत से पहले विभिन्न संस्थानों की ओर से राष्ट्रपति को स्वागत किया गया. मंच की अध्यक्षता उपनगर पालिका के अध्यक्ष ने किया. नेपाल के गृहमंत्री विमिलेन्द्र निधि ने कहा कि भारत एवं नेपाल सरकार एकता […]
बासोपट्टी (मधुबनी) : नेपाल के गृहमंत्री ने मंच पर नेपाल सरकार की ओर से महामहिम को सम्मानित किया. संबोधन की शुरुआत से पहले विभिन्न संस्थानों की ओर से राष्ट्रपति को स्वागत किया गया. मंच की अध्यक्षता उपनगर पालिका के अध्यक्ष ने किया. नेपाल के गृहमंत्री विमिलेन्द्र निधि ने कहा कि भारत एवं नेपाल सरकार एकता का परिचय देती है.
हर भारतीय व नेपाली नागरिक एक परिवार व देश में जीवन व्यतीत करते है. नेपाल को भारत सरकार ने पूरा मदद किया. देश में शांति व विकास के लिये भारत सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ा हैं. पूरा उम्मीद व विश्वास के साथ नेपाल सरकार ने भरोसा किया है कि भारत-नेपाल देश में आने वाले समय तक गहरा संबंध रहेगा. करीब तीस मिनट तक राष्ट्रपति मंच पर आसीन रहे. कार्यक्रम स्थल से विमानस्थल तक जाने के क्रम में भी नागरिकों ने फूल व माला की बरसात कर अभिनंदन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










