नाबालिग को पेड़ से बांधने के मामले में होगी कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2016 1:54 AM
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा गांव में मंगलवार को चोरी के आरोप में एक नाबालिग को पेड़ से बांध कर पीटे जाने के मामले को अखबार में प्रकाशित होने के बाद एसपी अख्तर हुसैन ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने नगर थाना अध्यक्ष युगेश चंद्रा को इस मामले मे तत्काल गांव में जाकर […]
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा गांव में मंगलवार को चोरी के आरोप में एक नाबालिग को पेड़ से बांध कर पीटे जाने के मामले को अखबार में प्रकाशित होने के बाद एसपी अख्तर हुसैन ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने नगर थाना अध्यक्ष युगेश चंद्रा को इस मामले मे तत्काल गांव में जाकर व्यापक रूप से जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
एसपी अख्तर हुसैन ने कहा है कि यह मानवाधिकार का उल्लंघन एवं कानून का भी उल्लंघन है. इसे किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जायेगा. एसपी के इस निर्देश के बाद नगर थाना पुलिस हरकत में आ गयी है. हालांकि पीड़ित के पिता द्वारा नगर थाना में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










