10 फीसदी पर बकाया रह गया सीएमआर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2016 6:37 AM
मधुबनी : रविवार रहने के बाद भी अधिकारी लगातार काम की मॉनीटरिंग करते रहे. खुद सहकारिता विभाग के दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त निबंधन पदाधिकारी अशोक कुमार रजक सहकारिता पदाधिकारी के साथ सीएमआर को लेकर गंभीर दिखे. हालांकि रविवार को कुल जमा होने वाले सीएमआर का 90 फीसदी सीएमआर जमा होने की बात अधिकारियों ने बतायी. […]
मधुबनी : रविवार रहने के बाद भी अधिकारी लगातार काम की मॉनीटरिंग करते रहे. खुद सहकारिता विभाग के दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त निबंधन पदाधिकारी अशोक कुमार रजक सहकारिता पदाधिकारी के साथ सीएमआर को लेकर गंभीर दिखे. हालांकि रविवार को कुल जमा होने वाले सीएमआर का 90 फीसदी सीएमआर जमा होने की बात अधिकारियों ने बतायी. चालू साल में 358 पैक्सों द्वारा 40837.96 एमटी धान खरीद किया गया.
इसके एवज में राज्य खाद्य निगम को 27361.43 एमटी चावल विभाग को देना है. इसमें से 31 जुलाई के 5 बजे शाम तक करीब 22000 एमटी लगभग चावल जमा कर दिया गया. शत प्रतिशत प्राप्ति नहीं होने पर समिति को काली सूची में डाल कर उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










