बिहार : मधुबनी में ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पेड़ से बांधा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2016 10:26 AM

विज्ञापन

मधुबनी (पिपरासी) : बिहार के मधुबनी में प्रखंड के पिपरासी पंचायत के परसौनी गांव में बन रहे विद्युत सब स्टेशन के समीप सुरेश गिरि के खेत के गड्ढे में मगरमच्छ निकला. जिसे देख खेत में काम करने गये लोग डर कर भग गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीडीओ रघुवर प्रसाद को दी. घटना की सूचना […]

विज्ञापन

मधुबनी (पिपरासी) : बिहार के मधुबनी में प्रखंड के पिपरासी पंचायत के परसौनी गांव में बन रहे विद्युत सब स्टेशन के समीप सुरेश गिरि के खेत के गड्ढे में मगरमच्छ निकला. जिसे देख खेत में काम करने गये लोग डर कर भग गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीडीओ रघुवर प्रसाद को दी.

घटना की सूचना पर बीडीओ घटनस्थल पर पहुंचे. ग्रामीणाें के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया. उसे थाने के पास एक पेड़ में ग्रामीणों ने बांध दिया. इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को गंडक नदी में छोड़ दिया. मौके पर पुअनि महेश्वर पासवान सहित पुलिस जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन