श्रम विभाग ने कराया मुंशी व मालिक के बीच समझौता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2016 6:45 AM

विज्ञापन

मधुबनी : फुलपरास के श्रम प्रवर्तन अधिकारी सह राजनगर के प्रभारी पदाधिकारी अशोक कुमार ने एक ईंट भट्ठा के मुंशी से मिली शिकायती आवेदन पर सुनवाई करते हुए भट्ठा मालिक को नोटिस कर साढ़े 41 हजार रुपये में दोनों पक्ष के बीच गुरुवार को आपसी समझौता कराया. यह जानकारी देते हुये श्रम अधीक्षक रिपुसूदन मिश्र […]

विज्ञापन

मधुबनी : फुलपरास के श्रम प्रवर्तन अधिकारी सह राजनगर के प्रभारी पदाधिकारी अशोक कुमार ने एक ईंट भट्ठा के मुंशी से मिली शिकायती आवेदन पर सुनवाई करते हुए भट्ठा मालिक को नोटिस कर साढ़े 41 हजार रुपये में दोनों पक्ष के बीच गुरुवार को आपसी समझौता कराया. यह जानकारी देते हुये श्रम अधीक्षक रिपुसूदन मिश्र ने बताया कि मो. खालिक शेख टोली ,मंगरौनी ,राजनगर सुनील पमनानी के ईंट भट्ठा पर मुंशी के रूप में कार्यरत थे.

इनके द्वारा अपने भट्ठा मालिक के विरुद्ध मजदूरी नहीं देने की शिकायत की गयी थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए राजनगर के प्रभारी बीडब्ल्यूओ अशोक कुमार ने भट्ठा मालिक को नोटिस किया था. विभागीय नोटिस के आधार पर मालिक और शिकायत कर्ता के बीच 41 हजार पांच सौ रुपए में आपसी समझौता हुआ. जो तत्काल मालिक द्वारा श्रमिक को भुगतान कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन