मां शारदे की वंदना संग ऋतुराज का स्वागत
मधुबनी : ऋतुराज बसंत ने दस्तक दे दी है. हरियाली छाने लगी है. पेड़-पौधे, पशु-पक्षी सभी बसंत के स्वागत में डूबे दिख रहे हैं. चहुंओर खुशियों का माहौल है. ऐसे में शनिवार को बसंत पंचमी के अवसर पर लोगों ने मां शारदे के वंदन व पूजन के संग ऋतुराज का स्वागत किया. जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित […]
मधुबनी : ऋतुराज बसंत ने दस्तक दे दी है. हरियाली छाने लगी है. पेड़-पौधे, पशु-पक्षी सभी बसंत के स्वागत में डूबे दिख रहे हैं. चहुंओर खुशियों का माहौल है. ऐसे में शनिवार को बसंत पंचमी के अवसर पर लोगों ने मां शारदे के वंदन व पूजन के संग ऋतुराज का स्वागत किया. जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए.
स्कूली छात्रों ने मां शारदे का पूजन कर उत्साह मनाया, तो वहीं स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बसंतोत्सव की खुशियां मनायी गयी. विद्या की देवी इस दिन उल्लास के साथ श्रद्धा से पूजी गयीं. शहर मे शैक्षणिक संस्थाओं से लेकर चौक-चौराहे व गलियां तक मां वीणावादनी की भक्ति से सराबोर रहे. स्कूली बच्चे, शिक्षक, अभिभावक व आमजनों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की तथा विद्या की देवी से शिक्षा की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










