औचक निरीक्षण में कई अनुपस्थित
मधुबनी : सिविल सर्जन डाॅ नरेंद्र भूषण ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. वे जिला स्वास्थ्य समिति, जिला मलेरिया कार्यालय, जिला कुष्ठ कार्यालय, मास मीडिया कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में निरीक्षण को पहुंचे. इस दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी व अधिकारी अनुपस्थित मिले. सिविल सर्जन ने कहा कि सभी अनुपस्थित कर्मियों व अधिकारियों […]
मधुबनी : सिविल सर्जन डाॅ नरेंद्र भूषण ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. वे जिला स्वास्थ्य समिति, जिला मलेरिया कार्यालय, जिला कुष्ठ कार्यालय, मास मीडिया कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में निरीक्षण को पहुंचे. इस दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी व अधिकारी अनुपस्थित मिले.
सिविल सर्जन ने कहा कि सभी अनुपस्थित कर्मियों व अधिकारियों का हाजिरी काट दी गयी है. इससे स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मचा है. ज्ञात हो कि हाल ही में सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को विलंब से आने पर फटकार लगायी थी. सिविल सर्जन ने कहा कि समय से सदर अस्पताल नहीं आने वाले डाॅक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










