रद्द होंगे अवैध जमाबंदी
मधुबनी. अपर समाहर्ता मो. शमीम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी. इसमें प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व द्वारा बताया गया कि अंचलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गैर मजरूआ मालिक, गैर मजरूआ आम अधिशेष भूमि, बीपीपीएचटी, क्रय नीति एवं भूदान से आच्छादित कुल लाभांवितों की संख्या 1 लाख 24 हजार 107 है […]
मधुबनी. अपर समाहर्ता मो. शमीम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी. इसमें प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व द्वारा बताया गया कि अंचलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गैर मजरूआ मालिक, गैर मजरूआ आम अधिशेष भूमि, बीपीपीएचटी, क्रय नीति एवं भूदान से आच्छादित कुल लाभांवितों की संख्या 1 लाख 24 हजार 107 है पर अंचलों से प्राप्त प्रपत्र 1 में अपलोड किये गये लाभांवितों की संख्या 92 हजार 526 है. अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि इसमें प्रगति लाकर शत प्रतिशत अपलोड करें. उन्होंने कहा कि पिछले बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी को ऑपरेशन दखल दिहानी की मॉनीटरिंग का निर्देश दिया था पर इसकी उपलब्धि संतोजनक नहीं है. उन्होंने निर्देश दिया कि इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेदखल पर्चाधारियों को दखल दिलाते हुए प्रतिवेदन ससमय जिला को भेजें.
90 दिनों से अधिक लंबित वादों का शीघ्र करें निष्पादन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










